{"_id":"6a2818bcb4bc856af702b28c","slug":"bdc-president-vice-president-election-postponed-not-a-single-member-reached-solan-news-c-176-1-ssml1040-171191-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, नहीं पहुंचा एक भी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, नहीं पहुंचा एक भी सदस्य
विज्ञापन
कोरम पूरा न होने से पट्टा महलोग में चुनाव प्रक्रिया स्थगित, अब 15 जून को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा के पट्टा महलोग विकास खंड की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया का कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करना पड़ा। महलोग आईटीआई परिसर में आयोजित बैठक में निर्धारित समय में एक भी बीडीसी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
मंगलवार को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक तय की थी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया।
खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन किसी भी निर्वाचित बीडीसी सदस्य की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 15 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक महलोग आईटीआई परिसर में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। सभी निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को इसकी सूचना नियमानुसार दी जाएगी।