{"_id":"57e8074e4f1c1bf70a573e1f","slug":"bc-solan-won-kabddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी मेले में बीसी सोलन बना कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी मेले में बीसी सोलन बना कबड्डी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मेला नौणी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बीसी सोलन की टीम विजेता रही। जबकि बसाल की टीम दूसरे स्थान पर रहा। वहीं समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की नौणी पंचायत में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन, एक लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्य द्वार तथा ऊंचा गांव में 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
डॉ. शांडिल ने नौणी में खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये, ओच्छघाट में मंदिर भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये, नौणी में पंचायत स्टेडियम के लिए एक लाख रुपये, गटोल खड्ड पर पुलिया के निर्माण के लिए एक लाख रुपये, कलोड़ से धार तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपये तथा नौणी में पशु औषधालय के लिए दो लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान हरिश ठाकुर, शमरोड़ के कपूर सिंह, नौणी के अंकुश, शमरोड़ के जोगिन्द्र सिंह, सनावल के रजनीश, शमरोड के विक्रम विशेश्वर, रघुवीर एवं मनीष तथा सनावल के पूर्ण चंद एवं ममता को सम्मानित किया।
इस दौरान बलदेव ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, सुंदर सिंह जसवाल, नारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार, मनोज कुमार, अजय कंवर, अजय वर्मा, वेद प्रकाश, प्रतिभा चौधरी, राकेश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, मदन हिमाचली, संजीव ठाकुर, विकास कालटा, शमरोड के प्रधानाचार्य डॉ. पीआर चौहान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।
सोलन। प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर 27 सितंबर को सोलन में राज्य योजना एवं केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे इस संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।