{"_id":"635c1f117637a02bd7118d32","slug":"bc-basaal-won-kabaddi-trophy-in-bijeshwar-fair-solan-news-sml4261906133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी की ट्रॉफी बीसी बसाल के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी की ट्रॉफी बीसी बसाल के नाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बिजेश्वर देवता मेला बसाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बीसी बसाल की टीम के नाम रहा। इसमें सलोगड़ा और बीसी बसाल के बीच फाइनल रोमांचक रहा। अंतिम मैच के आधे समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।
अंतिम 10 मिनट में बसाल की टीम ने सलोगड़ा को 13-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मेले के अंतिम दिन वर्मा ज्वैलर के एमडी नरेश चंद वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एडवोकेट एवं जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें रॉयल लिटल चैंप स्कूल बसाल, साई स्कूल, प्राइमरी स्कूल बसाल, गुग्गाघाट स्कूल के विद्यार्थियों से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
मेले में खान-पान समेत अन्य सामान के स्टॉल भी लगे थे जिसमें लोगों ने खरीदारी की। वहीं शाम के समय दंगल हुआ। इस मौके पर सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती तीर्थानंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
छोटी और बड़ी माली की कुश्ती में प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। बड़ी माली की कुश्ती चंढीगढ़ के पहलवान आशीष के नाम रही जिसने पंजाब के लाली पहलवान को हराया। छोटी माली में कंडा के पहलवान चेतन ने रीनू पहलवान को पटकनी देकर छोटी माली अपने नाम की।
बसाल पंचायत की प्रधान ऋचा ठाकुर और उप प्रधान किरण किशोर ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। मेले की पहली रात्रि संध्या में करयाला किया गया। देर शाम को ठोडा नृत्य भी हुआ जिसमें सोलन की दो टीमों ने भाग लिया।
अंत में मुख्यातिथि ने विजेता टीमों और पहलवानों को सम्मानित किया। इस दौरान मेला कमेटी और पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों बलवंत बनाल, रघुवीर बनाल, सिंधु ठाकुर समेत को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कबड्डी रैफरी मोहन लाल, राजेंद्र सिंह, संदीप ठाकुर, हुकम चंद, मोहनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया।