{"_id":"67a1fc7a19fae96c300024eb","slug":"bbnia-signs-mou-with-small-industries-development-bank-solan-news-c-176-1-ssml1040-137324-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएनआईए ने लघु उद्योग विकास बैंक के साथ किया साइन किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएनआईए ने लघु उद्योग विकास बैंक के साथ किया साइन किया एमओयू
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौता ज्ञापन सेहितधारकों के विकास, स्थिरता और समृद्धि को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बीबीएनआईए की ओर से अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व बैंक की ओर से महाप्रंबधक बलबीर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य अपने सदस्यों और हितधारकों के विकास, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना और उन्हें व्यावसायिक सहायता सेवाएं प्रदान करना और उनकी प्रतिनिधि आवाज बनना है। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक बीबीएनआईए भवन में अपना विस्तार कार्यालय खोलने जा रहा है, जहां उनका एक प्रशिक्षित व्यक्ति उद्योग सदस्यों की किसी भी शंका का समाधान करने और बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपलब्ध रहेगा। संघ के महासचिव वाईएस गुलेरिया ने विश्वास जताया कि बीबीएनआईए की यह पहल उद्योग सदस्यों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर शैलेष अग्रवाल, दिनेश जैन, मुकेश जैन, आईएमजेएस सिद्धू, रजनीश विज, बीबीएनआईए के सीईओ राजीव सत्या, बैंक की ओर से महाप्रंबधक बलबीर, डीजीएम सतीश नीमा व वरुण सिंह उपस्थित रहे।