फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBNDA give a faciclities to INDAIN army

सीमा पर डटे जवानों के घरों के नक्शे घर पर बनेंगे

Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
BBNDA give a faciclities to INDAIN army
बीबीएनडीए ने नालागढ़ के सैनिकों परिवारों को शानदार तोहफा दिया है - फोटो : demo pic

बीबीएनडीए ने नालागढ़ के सैनिकों परिवारों को शानदार तोहफा दिया है। विभाग अब भारत के किसी भी हिस्से में कार्यरत बीबीएन के जवानों के परिवारों के मकानों के नक्शे स्वयं उनके घर जाकर पास करेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला फैसला है। इसमें राज्य सरकार ने सीमा प्रहरी के रूप में तैनात सैनिकों के परिजनों के लिए यह सुविधा दी है। इसके तहत जिन सैनिकों के परिवारों में कोई देखभाल करने वाला जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है उन परिवारों को यह निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि बीबीएन निवासी सैनिक परिवार जब घर या दुकान का निर्माण करे तो उसे नगर नियोजन विभाग के चक्कर न काटने पडे़ और उसका काम घर बैठे ही हो जाए।
विज्ञापन


बीबीएन विकास प्राधिकरण ने योजना बनाई है कि नक्शा अप्लाई करने पर विभाग का एक आर्किटैक्ट संबधित सैनिक के घर जाएगा और पर्याप्त सलाह देकर उचित नक्शा बनाएगा। इसके लिए विभाग किसी भी प्रकार का राशि चार्ज नहीं करेगा। बीबीएनडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए बाकायदा एक हेल्प लाइन नंबर 08351823178 जारी किया है जिसको विभाग की कर्मचारी पूनम गुप्ता मानिटर करेंगी। इस नंबर पर अगर कोई फौजी परिवार मेसेज या व्हाट्सऐप करेगा तो तुरंत उसको नक्शे संबंधी फाइल पर कार्यवाही करके अमलीजामा पहनाया जाएगा। सैनिक परिवार व्हाट्सऐप के जरिये ही यह बता सकता है कि नक्शा लंबित है या कहीं अटका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएनडीए की तरफ से शुरू की गई इस मुहिम का प्रदेश के समस्त सैनिक परिवारों ने स्वागत किया है। साथ ही इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे सैनिक परिवारों में सम्मान और सुरक्षा की भावना पैदा होगी। बार्डर पर तैनात सैनिकों के परिवारों में इस फैसले से खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed