फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBNDA closed the road to Gol Market of Jharmajri.

Solan News: बीबीएनडीए ने झाड़माजरी की गोल मार्केट का रास्ता किया बंद

Fri, 29 Mar 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
बीबीएनडीए परिसर में लगातार कूड़ा फेंकने पर लिया संज्ञान
विज्ञापन

कांटेदार तार लगने से गोल मार्केट के ग्राहक आने हुए हैं अब बंद
ग्राहक न होने से दुकानदारों का कामकाम भी हुआ ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी सड़क पर लगी रेहड़ी-फड़ी के संचालक अपना कूड़ा बीबीएनडीए के प्रांगण में फेंक रहे हैं। जब बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कूड़ा फेंकना बंद नहीं हुआ, तो बीबीएनडीए ने मार्केट और कार्यालय को जोड़ने वाले गेट को ही बंद कर दिया। इसके चलते दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया। साथ ही ईएसआई डिस्पेंसरी में उपचार करवाने वाले लोगों को भी घूमकर जाना पड़ रहा है। बीबीएनडीए के प्रांगण में लगभग आधा दर्जन विभागों के कार्यालय हैं, जिनमें मुख्य रूप से ईएसआईसी की डिस्पेंसरी, श्रम विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग और टेलीफोन एक्सचेंज आदि के कार्यालय हैं। जहां हर रोज सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। इन लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए मार्केट पर निर्भर रहना पड़ता है, परंतु पिछले चार दिन से बीबीएनडीए ने मार्केट की ओर से निकलने वाले गेट को बंद कर दिया। अब ईएसआईसी डिस्पेंसरी में जाने वाले कामगारों को लोहे की कांटेदार तार लांघकर दवाई और लैब टेस्ट करवाने जाना पड़ रहा है। कई महिला मरीजों के तो तार में फंस कर कपड़े भी फट चुके हैं।


दुकानदारों का कहना है कि बीबीएनडीए को गंदगी फैलाने पर रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। रेहड़ी-फड़ी वालों की गलती का खामियाजा गोल मार्केट के दुकानदार उठा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके यहां अपनी दुकानें बनाई हैं। दुकानदार रिंकू राणा, हंसराज, बालकृष्ण अग्रवाल, जय पाल चौहान, मोहिंद्र सिंह, संजीव कुमार, बग्गा राम, वीरू और धनेश्चर गुप्ता ने बताया कि सभी दुकानदार अपनी इस समस्या को लेकर बीबीएनडीए की सीईओ से मिले थे और गेट खुलवाने की मांग की थी। बीबीएनडीए की सीईओ ने गेट खोलने का आश्वासन तो दिया था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी गेट नहीं खुला है। इससे दुकानदारों का काम ठप हो गया है। दुकानदारों ने बीबीएनडीए से गेट खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed