फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBN Lions, Messenger and Voice of Baddi teams entered the semi-finals

Solan News: बीबीएन लायंस, मैसेंजर और वाइस ऑफ बद्दी की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। चौहान बीबीएन क्रिकेट लीग के दूसरे दिन तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसमें बीबीएन लायंस, वाइस ऑफ बद्दी व बीबीएन मैसेंजर टीम शामिल हैं। बद्दी के निमंत्रण रिजोर्ट के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन पहला मैच लीगल लीजेंट व नालागढ़ किंग्स के बीच हुआ। इसमें नालागढ़ किंग्स ने लीगल लीजेंट को 8 विकेट से पराजित किया। सुंदर शर्मा मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए। दूसरे मैच में बीबीएन लायन ने पेंथर बटालियन को पराजित किया। पेंथर बटालियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीबीएन लायंस की टीम ने इस लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान में पूरा कर लिया। आशीष मैन ऑफ द मैच रहे। बीबीएन लायंस ने अपने दोनों मैच जीत क सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरा मैच बीबीएन मैसेंजर व एचडीएमए टाइगर के बीच हुआ। बीबीएन मैसेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें साहिल ठाकुर ने अर्धशतक लगाकर स्कोर को बड़ा करने में योगदान दिया। जवाब में एचडीएमए टाइगर की टीम 119 रन ही बना पाई। बीबीएन मैसेंजर ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। चौथे मैच में वाइस आफ बद्दी ने एलयूबी लीडर को 17 व सोशल एंबेसडर ने लीगल लीजेंट को 9 विकेट से पराजित किया। वाइस आफ बद्दी ने भी अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल की टिकट पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता के चेयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि रविवार को पहले एक लीग मैच होगा। उसके बाद दो सेमीफाइनल व अंत में फाइनल मैच खेला जाएगा। समापन समारोह के मुख्यातिथि दून के विधायक राम कुमार विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed