{"_id":"5d5ff0b38ebc3e93b532a0a2","slug":"bbn-crime-news-solan-news-sml3048433154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में 18.47 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में 18.47 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस के नशाखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 18.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने यह कार्रवाई हाई वैली अपार्टमेंट के सामने अमल में लाई और इन दो युवकों को दबोचा है।
पुलिस के अनुसार एसआईयू की एक टीम झाड़माजरी बस अड्डे पर गश्त पर थी तो सूचना मिली कि अमरजीत पुत्र बलजिंद्र निवासी मकान नंबर 68बी-1 मॉडल टाउन कॉलोनी पिंजौर तहसील कालका जिला पंचकूला और आसिफ उर्फ आशू पुत्र अली मोहम्मद निवासी लोअर बटेड़ डाकघर बरोटीवाला तहसील बद्दी मिलकर स्कूटी पर हाई वैली अपार्टमेंट के सामने बटेड़ में मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करते हैं। इस पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू किया। इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 18.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। इनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।