द लारेंस स्कूल सनावर ने जीता बास्टेकबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आयोजित ऑल इंडिया जगपाल अंतर विद्यालय कनिष्ठ वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला वर्ग में स्ट्राबैरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ ने वाईपीएस मोहाली को एक अहम मुकाबले में 18-05 से करारी शिकस्त दी। इसके अलावा द लारेंस स्कूल सनावर की लड़कियों ने वैल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून को हराया। महिला वर्ग में दि डेली कॉलेज इंदौर ने वैल्हल गर्ल्स स्कूल देहरादून को अपने अंतिम लीग मैच में 24-6 से हराया। एक अन्य मैच में लारेंस स्कूल सनावर ने अंतिम लीग मैच में मोती लाल स्कूल को 17-09 से करारी मात देकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा को 17-04 से करारी शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में मोती लाल राए स्कूल ने अपनी सेमी फाइनल मैच में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ को 33-08 से पराजित करके फाइनल में अपना स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दोपहर में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने वाई पीएस मोहाली को 34-22 से हराकर फाइनल के लिए अपना लोहा मनवाया।
महिला वर्ग में मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने स्ट्राबैरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ को एक रोमांचक मुकाबले में 25-23 से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। लेकिन अंत में मेजबान पाइनग्रोव की लड़कियों ने बाजी मार ली। दूसरे सेमी फाइनल में दि लारेंस स्कूल सनावर ने वैल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून को हराकर फाइनल में जगह बनाई।