फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Banlagi sabji mandi destroy

चालीस लाख रुपये से बनी सब्जी मंडी बनलगी बेकार

Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Banlagi sabji mandi destroy
कृषि कारोबार को आधुनिकता के साथ जोड़ने के दावे कर रही प्रदेश सरकार की ग्रामीण सब्जी मंडी बनलगी बर्बाद होने की कगार पर है। - फोटो : demo pic

कृषि कारोबार को आधुनिकता के साथ जोड़ने के दावे कर रही प्रदेश सरकार की ग्रामीण सब्जी मंडी बनलगी बर्बाद होने की कगार पर है। फल और सब्जियों के इस सीजन में जहां प्रदेश की हर मंडी में करोड़ों का कारोबार हो रहा है, वहीं दून विधानसभा क्षेत्र की दाड़वा पंचायत में 40 लाख से बनी बनलगी सब्जी मंडी सुनसान पड़ी है।  

विज्ञापन


चार साल पहले बनकर तैयार हुई इस मंडी की हालत बिना कारोबार के खस्ता हो चुकी है। हालत यह है कि लाखों की लागत की इस छह बूथों की मंडी के रखरखाव के लिए एक चौकीदार तक तैनात नहीं किया है। दाड़वा पंचायत प्रधान ममता गुप्ता, पूर्व प्रधान पूर्ण चंद, कृष्णगढ़ पंचायत प्रधान रामनाथ, उपप्रधान पवन कुमार, जगजीत नगर पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य जय सिंह ठाकुर, किसान राजेंद्र कुमार, लेखराम, राजेश, सोहन लाल, वीर सिंह, धर्म सागर, दान सिंह, प्रकाश, केशव राम और श्याम लाल ने कहा कि सरकार को दोबारा इस मंडी को चलाना चाहिए।
विज्ञापन

 लोगों का कहना है कि मंडी शुरू होती है तो क्षेत्र की 12 पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 40 लाख से निर्मित इस मंडी को इस तरह बर्बाद न किया जाए। मंडी की खाली जगहों को प्रवासी लोग अपनी अवैध रिहाइश के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बनलगी में 12 पंचायतों को इस मंडी से सीधा लाभ देने के लिए वर्ष 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसका शुभारंभ किया था। प्रदेश में 2012 में सरकार के बदलने के बाद से इस मंडी में कारोबारी गतिविधियां ठप पड़ी हैं। सुनसान पड़ी मंडी की चार दीवारी को तोड़कर लोग इसकी ईंटों तक चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने से कतराते हैं बडे़ व्यापारी
मार्केट कमेटी सोलन के चेयरमैन रमेश चौहान ने कहा कि बनलगी सब्जी मंडी ग्रामीण क्षेत्र में होने से बड़े व्यापारी यहां आने से कतराते हैं। ग्रामीण भी अपना माल पड़ोसी राज्यों में बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मार्केट कमेटी भवन को प्रयोग में लाने के लिए इसे किराये पर देने का प्रयास कर रही है। किसान और व्यापारी अगर मंडी में पहुंचते हैं तो इसे चलाया जा सकता है। a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed