फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bank union on Mall Road raised slogans against the central government regarding their demands

Solan News: मालरोड पर बैंक यूनियन ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Fri, 14 Feb 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 21 फरवरी को फिर होगा जिलास्तर पर बैंक यूनियन करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगें न मानी तो मार्च में की जाएगी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन इकाई सोलन ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रत्येक बैंक के यूनियन से जुड़े सदस्यों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ये प्रदर्शन यूनियन अध्यक्ष राजेश की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में ग्राहक सेवा और कर्मचारी कल्याण दोनों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रमुख मांगों के बारे में बताया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि यूनियन की ओर से बैंक में फाइव डे वीक लागू करने की मांग कई बार सरकार से की जा चुकी है। बाकायदा इसकी फाइल भी तैयार की गई है। लेकिन ये फाइल सरकार के पास अटकी हुई है। इसे एक वर्ष से अधिक का समय हो गए हैं। यूएफबीयू के प्रवक्ता ने कह कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले से ही उपलब्ध हैं और अधिकांश सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालय सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं, इसलिए बैंकिंग क्षेत्र में इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। इससे ग्राहक सेवा और उत्पादकता में बढ़ोतरी ही होगी। इसी के साथ बैंक का केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे निजीकरण को लेकर भी कर्मचारियों में रोष है। बैंक में स्थायी स्टाफ की कमी हो रही है। सरकार इसे भी नहीं भर रही है। बैंक में ठेकेदार की ओर से कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं। ठेकेदारी प्रथा लागू होने से आने वाले कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो 21 फरवरी को फिर प्रदर्शन जिला स्तर पर होगा। इसके बाद तीन मार्च को दिल्ली में धरना और 24-25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इसके बाद उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed