फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ban on all mining activities at night in BBN

Solan News: बीबीएन में रात को सभी प्रकार की खनन गतिविधियों पर रोक

Wed, 22 Apr 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी मनमोहन शर्मा ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला दंडाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने जिला सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस थाना बरोटीवाला, बद्दी, मानपुरा और नालागढ़ के क्षेत्राधिकार में रात्रि के समय सभी प्रकार की खनन संबंधित गतिविधियों पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार शाम 7:00 से प्रातः 7:00 बजे तक बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में खुदाई, खनन सामग्री के परिवहन व इस कार्य में प्रयुक्त वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जारी होने की तिथि से दो माह तक अथवा परिस्थिति की समीक्षा के अनुसार संशोधन या आदेशों की पहले वापसी तक प्रभावी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक, जिला बद्दी और उपमंडलाधिकारी नालागढ़ एवं बद्दी इन आदेशों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed