फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bajrang dal will be distributed invitation in evey home

Solan News: अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल 24 जनवरी को घर-घर जाकर देगा निमंत्रण

Tue, 02 Jan 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
अवध क्षत्रियों के 105 गांवों का दिया जाएगा विशेष निमंत्रण
विज्ञापन

बद्दी के महाराणा प्रताप नगर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के युवा विंग राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बद्दी के महाराणा प्रताप नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर भारत के प्रभारी मनोज कुमार ने की। ओजस्विनी महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ठुकराल विशेष तौर पर उपस्थित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष तौर पर चर्चा हुई।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया के नेतृत्व में 24 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि जहां मंदिरों को सजाया जाएगा और भजन कीर्तन होंगे वहीं हमारे प्रमुख कार्यक्रम दीपोत्सव में उस दिन दिवाली मनाई जाएगी। मंदिर किसी एक की मेहनत से नहीं बल्कि हजारों की कुर्बानी से बना है। हम पूरे देश के कार सेवकों को न्यौता देंगे वहीं जिन लोगों की जानें गई है उनके परिवारों को 24 जनवरी को राम लल्ला के दर्शन करवाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने मंदिर बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले व संघर्ष करने वाले अवध के 105 गांवों को इसमें न्यौता नहीं दिया और क्षत्रियों व उनके वंशजों को ट्रस्ट में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अवध के तमाम राजपूतों को निजी तौर पर निमंत्रण देने जाएंगे ताकि उनका सम्मान हो सके। वहां के क्षत्रियों ने मंदिर संघर्ष के दौरान न पगड़ी पहनी न जूते पहने और अब उनका सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed