फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   badminten won harshal

बैडमिंटन में हर्षल ने योगेश को हराया

Sun, 09 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 09 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एंड कल्चर काउंसिल की ओर से शहर के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में विशाल 29वां दशहरा उत्सव का आगाज हुआ। इसमें सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड निदेशक मंडल के सदस्य ई. स्वतंत्र कुमार सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। मेले के पहले दिन जूनियर वर्ग की बैंडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सिंगल मुकाबले के पहले मैच में हर्षल ने योगेश को हराया। उसके बाद दूसरे मैच में निखिल ने पंकज को करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में आशीष ने राहुल को, चौथे मुकाबले में राजकुमार ने रितेश, पांचवें मुकाबले में हर्ष ने रणबीर, छठे मुकाबले में सूरज ने तनुज को व सातवें मुकाबले में आदित्य ने तुषार को हराया। जबकि जूनियर वर्ग के डबल मुकाबले में राज-हरिश की जोड़ी ने हर्षल व निखिल की जोड़ी को पराजित किया। स्पोर्ट्स एंड कल्चर काउंसिल परवाणू के महासचिव मोहन लाल आजाद ने बताया कि हर वर्ष दशहरा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें कई प्रतियोगिता करवाई जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को भी दशहरा उत्सव का शुभारंभ करवाया गया। उसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई गई और आने वाले चार दिनों तक लगातार यहां पर प्रतियोगिताएं चलती रहेंगी, जिसके बाद मेले के अंतिम दिन में झांकिया निकाली जाएगी और रावण दहन किया जाएगा। इस मौके पर काउंसिल के चेयरमैन नरेंद्र लाल वालिया, अध्यक्ष ओपी वर्मा, लाल सिंह, बृज लाल शर्मा, आमी चंद व अन्य कई लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed