फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi police busted an online fraud gang within 48 hours, arrested five accused.

Solan News: बद्दी पुलिस ने 48 घंटे में ऑनलाइन ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बद्दी क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए थे 23,260 रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर उसे डराकर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 23,260 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाने के मामले में पुलिस ने सिर्फ 48 घंटों में पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रजनीश यादव ने बताया कि शाम ड्यूटी से लौटते समय गोल मार्केट के पास पांच व्यक्तियों ने उसे घेर लिया, उसका मोबाइल फोन छीना और डराकर उसके गूगल पे खाते से रकम ट्रांसफर करवा ली। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम और सीसीटीवी टीम की मदद से यूपीआई ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जांच की। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुपेंद्र सिंह निवासी धखड़ू माजरा, चंदन प्रसाद निवासी जिला गया, गोलू कुमार निवासी जिला गोपालगंज, यूपी के बरेली निवासी मोहम्मद आफताव और मोहम्मद फरमान शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी भोल-भाले लोगों को जुआ और सट्टा खेलने के लिए प्रलोभन देते थे और बाद में डराकर उनका मोबाइल छीनकर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवाते थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। बद्दी पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध वसूली करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed