{"_id":"69ea66b58705942043077b5e","slug":"baddi-police-arrested-a-drug-smuggler-from-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1044-167877-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी पुलिस ने नशा तस्कर को बरोटीवाला से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी पुलिस ने नशा तस्कर को बरोटीवाला से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
जमानत पर रिहा होने के बाद बार-बार हो रहा था नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बद्दी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर नरेंद्र कुमार को बरोटीवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिसमें पहले मामले में 2.49 ग्राम और दूसरे मामले में 6.160 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी लगातार नशा तस्करी में सक्रिय रहा और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और वितरण में संलिप्त पाया गया। बार-बार गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं दिखाई दिया और वह जमानत का दुरुपयोग कर पुनः नशा तस्करी में लिप्त हो जाता था। पुलिस ने मामले को पुलिस मुख्यालय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा। सरकार के आदेश के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।