फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   baddi news

छात्रा के नाम पर दीवारों पर लिखी अश्लील बातें

Fri, 05 Jun 2015 06:46 PM IST
बद्दी (सोलन)।
बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 05 Jun 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन

बद्दी के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के नाम पर एक छात्र ने हाउसिंग बोर्ड में घरों की दीवारों को लाल पेंट से पोत दी है। सुबह जब लोग उठे तो अपनी दीवारों पर लिखे अश्लील मैसेज पढ़कर दंग रह गए। बताया जा रहा है कि यह अश्लील बातें स्कूल के गेट पर भी लिखी हुई थी, लेकिन स्कूल प्रंबधन ने स्कूल शुरू होने से पहले ही पेंट कर उसे मिटा दिया। इस घटना से हाउसिंग बोर्ड के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


उधर, हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर एसपी जी शिवा कुमार से मिले तथा उनसे उचित कार्रवाई करने की मांग की।

हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी के प्रधान संजीव बस्सी, पीजेएस भल्ला, किशोर ठाकुर व पवन जिंदल ने बताया कि बद्दी के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के नाम पर हाउसिंग बोर्ड के आधा दर्जन मकानों की दीवारें अश्लील मैसेजों से भर दी है।
विज्ञापन


इस मैसेजों में लाल पेंट से बड़े अक्षरों में छात्रा का नाम लिखा गया साथ में कहा कि अगर उसका जन्म दिन था तो उसे क्यों नहीं बताया गया। आई लव यू, आई मिस यू, यू डोंट केयर मी समेत लोगों की दीवारें पक्के पेंट से भर दी है। यही नहीं एक नंबर लिखा है जिस पर उससे संपर्क करने का छात्रा से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने एसपी से आग्रह किया कि वह ऐसे मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  करें जिससे भविष्य में ऐसी हरकत न करें। उधर, एसपी शिवा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed