{"_id":"6a609f1b4db318fd6a05f5bb","slug":"baddi-barotiwala-wife-murder-domestic-dispute-husband-arrested-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Crime : बद्दी में घरेलू विवाद में पत्नी की बेलन से हत्या, शव सड़क किनारे फेंका; पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Crime : बद्दी में घरेलू विवाद में पत्नी की बेलन से हत्या, शव सड़क किनारे फेंका; पति गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 04:17 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:17 PM IST
सार
सोलन जिले के बरोटीवाला के भटोली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की कथित हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने बेलन से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बद्दी के भटोली क्षेत्र में हत्या के मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र भटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेलन से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसके बाद आरोपी पति ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
झारखंड के रहने वाले हैं दंपती
मृतक महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सुरेंद्र बेदिया बताया जा रहा है। दोनों झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले थे और बद्दी में एक निजी उद्योग में नौकरी करते थे। वे भटोली क्षेत्र में बिरला कंपनी के पास एक आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सुरेंद्र और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने गुस्से में आकर सुनीता के सिर पर बेलन से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र बेदिया को गिरफ्तार कर लिया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे।
फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बद्दी भेज दिया है।
Trending Videos
आगे की जांच
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।