{"_id":"6766c7c06acd26ddf1053234","slug":"ayush-naresh-and-monica-became-the-best-athletes-solan-news-c-176-1-ssml1040-134601-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आयुष, नरेश और मोनिका बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आयुष, नरेश और मोनिका बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में वार्षिक एथलीट का आयोजन
प्राचार्य ने किया सभी विजेताओं को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एथलेटिक मीट) का आयोजन ठोडो मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हरिलाल शर्मा रहे। आयोजन सचिव डॉ. रवि राम ने बताया कि इसमें महाविद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को खेल कूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी शविंद्र कायथ, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर, सीएसीए पदाधिकारी एवं समस्त छात्र-छात्राएं, समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लड़कों बेस्ट एथलीट आयुष और नरेश बने जबकि लड़कियों में मोनिका सर्वश्रेष्ठ रही। इस अवसर पर डॉ. बीएन कमल, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. मंजू ठाकुर और अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह बने विजेता
प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें 100 मीटर लकड़ों की दौड़ में आयुष, अक्षित और सौरभ जबकि लड़कियों में मोनिका, सोनल और सिमरन, 200 मीटर लड़कों में आयुष, अमन और भूपेंद्र और लड़कियों में रीना, साक्षी और तनुजा, 400 मीटर लड़कों में काकू, अंकित और साहिल जबकि लड़कियों में मोनिका, सुषमा और सोनम, 800 मीटर लड़कों में सुशील, आयुष और अभिषेक जबकि लड़कियों में स्नेहा, मोनिका और साक्षी, 1500 मीटर लड़कों में सुशील, पवन और कुलदीप जबकि लड़कियों में साक्षी, स्नेहा और अंजली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह लौंग जम्प में काकू, आर्यंश व नीतिश, हाई जम्प में नितिश, आस्तिक व अंशुल, डिस्कस थ्रो में नरेश, आस्तिक और कुलदीप, भाला फेंक अकुल, नरेश व विशाल, गोला फेंक में नरेश, आयुष और राहुल क्रमश प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे।