फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ayush, Himani and Kashish became the captains of the houses

Solan News: आयुष, हिमानी और कशिश बने सदनों के कप्तान

Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कनाह स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सदन प्रणाली का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सदन प्रणाली का गठन किया गया। विद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। विद्यालय में छात्रों को तीन प्रमुख सदनों आकाश, नीर और पृथ्वी में विभाजित किया गया है। आकाश सदन के कप्तान आयुष राज और साक्षी, नीर सदन के कप्तान हिमानी और भूपेश तथा पृथ्वी सदन के कप्तान कशिश और कुनाल को चुना गया है। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेणु सूद ने कहा कि सदन प्रणाली के माध्यम से पूरे वर्ष खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। गठन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त कप्तानों और सदस्यों ने अपने-अपने सदनों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed