फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awasthi laid the foundation stone of PHC Manju, inaugurated CSC Palog

Solan News: अवस्थी ने पीएचसी मांजू की रखी आधारशिला, सीएससी पलोग का किया लोकार्पण

Mon, 23 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 23 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
लोगों की मांग पर की क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं, समस्याएं भी सुनीं
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी मांझू स्कूल में पहुंचे वार्षिक समारोह में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के मांझू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। अवस्थी ने इससे पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांजू की आधारशिला रखी। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए प्रथम चरण में 95.09 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके निर्माण से ग्राम पंचायत पलोग, खनलग और रोहांज जलाणा के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर पलोग के भवन का लोकार्पण भी किया।
संजय अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांजू में वाणिज्य विषय के शिक्षक की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों के परिधान के लिए 50 हजार रुपये और वाद्य यंत्रों के क्रय के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत भवन पलोग में बैठक सभागार के निर्माण के लिए 02 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही मांजू में पंचवटी पार्क में झूले, बेंच निर्माण आदि के लिए प्रारूप के अनुरूप धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मांजू विद्यालय को कबड्डी मैट के लिए एक लाख रुपये, विद्यालय प्रबंधन समिति को 21 हजार रुपये, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2100 रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने विभिन्न श्रेणी में विजेता रहे मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांजू के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पलोग के लिए एक बीघा भूमि दान करने वाली पुष्पा देवी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहु से जावड़ा संपर्क मार्ग के लंबित निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा ताकि लोगों को सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने मांजू, ब्यूली और नेर महिला मंडल को सामान क्रय के लिए 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत पलोग के प्रधान नरेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य सुनीता रघुवंशी, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed