फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awasthi laid the foundation stone for the Jablu-Khata ambulance road.

Solan News: अवस्थी ने जाबलू-खाता एंबुलेंस सड़क का किया शिलान्यास

Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Awasthi laid the foundation stone for the Jablu-Khata ambulance road.
ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव कन्सवाला जबालु में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक। स्रोत डीपीआरओ
ग्रामीणों ने विधायक को बताईं समस्याएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने रोड़ी पंचायत के जाबलू से खाता गांव तक एंबुलेंस सड़क का शिलान्यास किया। करीब 15 लाख से बनने वाली सड़क से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ आपातकालीन सेवाओं में भी राहत मिलेगी। जाबलू गांव में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों ने विधायक का स्वागत किया।
इस दौरान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष समस्याएं रखीं। अवस्थी ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग थी और इसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के लिए कई योजनाएं लगातार चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल खाता गांव बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लिए भी विकास की जीवनरेखा साबित होगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मातृशक्ति और युवाओं के लिए लाइब्रेरी और शिक्षा संबंधी आधुनिक सुविधाएं पुराने पुलिस थाना भवन दाड़लाघाट में जल्द स्थापित की जाएंगी। साथ ही ग्राम स्तर पर जल, सीवरेज और कचरा प्रबंधन के लिए बजट प्रावधान और सुविधाओं को शीघ्र लागू करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर गांव खाता के निवासी प्रदीप ठाकुर ने विधायक को अपने हाथों से बनाई हुई एक फोटो भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगदीश ठाकुर, वेद प्रकाश शुक्ला, शंकर दास अरोड़ा, बाबू मोहन सिंह ठाकुर, बाबू राम शर्मा, खेम सिंह ठाकुर, मनसा राम ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रूप लाल ठाकुर, दिला राम, ख्याली राम, तुलसी राम, भागीरथ ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, हरि चंद, मनोज, संजय शर्मा, परवीन लखनपाल, धनी राम सहित स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, युवा, स्थानीय प्रशासन और उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed