फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awareness rally taken out on Red Cross Day at Ghanagughat School

Solan News: घनागुघाट स्कूल में रेडक्रॉस दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Fri, 09 May 2025 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में हिंदी प्रवक्ता सुनीता ठाकुर ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के उद्देश्यों से अवगत कराया। रेडक्रॉस क्लब प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता पुष्पेंद्र कौशिक ने जूनियर रेडक्रॉस के मिशन एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन युवाओं में आपदा की स्थिति में समाज सेवा, शारीरिक और आर्थिक सहयोग द्वारा मानवता की सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे समाज में संवेदनशीलता और करुणा के साथ सेवा भाव अपनाएं। इस अवसर पर वाद-विवाद, पोस्टर मेंकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए रेडक्रॉस क्लब के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed