फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp

Solan News: साइबर ठगों से बचने के वरिष्ठ नागरिकों को दिए टिप्स

Wed, 21 Oct 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सोलन। साइबर अपराधों के खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके तहत राजा दुर्गा सिंह क्लब, लायंस क्लब सोलन वैली एवं सीनियर सिटीजन फोरम सोलन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया और डिजिटल सुरक्षा के गुर सीखे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने एक विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को आज के डिजिटल दौर में हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी फोन कॉल और संदिग्ध लिंक्स के बारे में सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और पासवर्ड भूलकर भी साझा न करें। उन्होंने सलाह दी कि यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क करें। कार्यशाला में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट शिवम कंवर और एडवोकेट सत्यम कंवर ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी पहलुओं, नागरिकों के अधिकारों और डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष लायन रामिंदर बावा ने मुख्यातिथि एएसपी रमेश शर्मा का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सीनियर सिटीजन फोरम के सचिव अरुण गोयल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed