{"_id":"6a6892e0873cc511de094d84","slug":"awareness-camp-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-175086-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: समावेशी शिक्षा और डिजिटल तकनीक पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: समावेशी शिक्षा और डिजिटल तकनीक पर चर्चा
विज्ञापन
केके ब्लॉसम्स स्कूल में अंतर विद्यालय शिखर सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केके ब्लॉसम्स स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय पर अंतर विद्यालय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में माइंड ट्री स्कूल, खरड़ के विद्यार्थियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। सम्मेलन विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें सभी के लिए समान और सुलभ शिक्षा के अवसर, शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का सही उपयोग, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण शामिल रहा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट संवाद कौशल के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार वितरित किए गए।