{"_id":"6926e75062e8091dfa02fd81","slug":"awareness-camp-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-157959-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिव्यांगजनों के कानूनी संरक्षण के कार्यों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिव्यांगजनों के कानूनी संरक्षण के कार्यों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार में दिव्यांगजनों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन एवं गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार की ओर से दिव्यांगजनों के अधिकारों के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायिक प्राधिकरण से अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर औश्र पीएलवी रोशन लाल बंसल ने मुख्य रूप से भाग लिया। संस्था के डायरेक्टर रोशन लाल शर्मा ने दिव्यांगता के क्षेत्र में संस्था की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों और सेवाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने समिति की ओर से दिव्यांगजनों के कानूनी संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। पीएलवी रोशन लाल बंसल ने दिव्यांग परिवारों के लिए उपलब्ध मुफ्त न्यायिक सहायता संबंधी जानकारी साझा की। वहीं अधिवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने विभिन्न कानूनों के तहत दिव्यांगजनों को प्राप्त अधिकारों जैसे जीने का अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा, गुड टच-बैड टच संबंधी जागरूकता और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया, जिनमें दिव्यांगजन, उनके परिजन, समुदाय सदस्य, समाजसेवी एवं संस्था का स्टाफ शामिल रहा।