फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp in school

Solan News: विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
डगशाई स्कूल में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया। प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा। राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता अंजना ठाकुर को क्लब का इंचार्ज नियुक्त किया गया। वहीं, लेक्चरर राधेश्याम को स्वीप नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के अन्य सक्रिय सदस्यों में भूपेंद्र शर्मा, प्रताप नेगी और कमलेश वर्मा को शामिल किया गया। क्लब में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को भी सदस्य चुना गया, जो भविष्य में जागरूकता दूत की भूमिका निभाएंगे। विद्यालय में बैग फ्री डे के तहत रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली समझाई गई। छात्रों ने स्लोगन लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान पेटी तैयार कर चुनावी प्रक्रिया का अनुभव लिया।

क्लब इंचार्ज अंजना ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को निरंतर चुनावी प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। शिक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मतदान की शक्ति और वोटर आईडी कार्ड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल स्वयं जागरूक न बनें, बल्कि अपने गांव और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि भारतीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed