फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Auto subleting in solan city, police take chalan

शहर में आटो सबलेटिंग के गोरखधंधे का पर्दाफाश, प्रशासन का अंदेशा सही

Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Auto subleting in solan city, police take chalan
शहर में मनमर्जी से ऑटो का सफर महंगा करके लोगों की जेब काटने वाले ऑटो संचालकों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर में मनमर्जी से ऑटो का सफर महंगा करके लोगों की जेब काटने वाले ऑटो संचालकों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त सोलन के निर्देशों के बाद यातायात पुलिस सोलन ने मंगलवार को शहर में जगह-जगह नाकाबंदी करके ऑटो चालकों के परमिट जांचे।

चेकिंग के दौरान सबलेटिंग के मामले पकड़ में आने से आटो चालकों में हड़कंप मचा है। पहले दिन ही 11 सबलेटिंग के मामले पकड़े गए। सूचना है कि रसूखदारों ने अपने नाम परमिट लेकर आगे जरूरतमंद लोगों को सबलेट कर दिए। साथ ही अनियमितताएं पाए जाने पर दो ऑटो को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा रास्ते में हर कहीं ऑटो खड़ा करके यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों के चालान थमा दिए। पुलिस की सख्ती का असर भी दिखा। अधिकतर आटो चालकों ने अपने आटो सड़क किनारे खड़े रखने में ही समझदारी समझी। वहीं प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए ऑटो परिवहन पर नजर रखने के लिए विशेष कमेटी गठित करने का एलान कर दिया है। यह कमेटी नियमों को अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों पर शिकंजा कसेगी। साथ ही ओवरचार्जिंग और अभद्र व्यवहार पर भी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बढ़ता जा रहा विवाद
प्रशासन और ऑटो यूनियन का विवाद बढ़ता जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को एक तरफ जहां एचआरटीसी बसों के पहिये जाम रहे वहीं सड़क पर भी आटो सेवा नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर प्रशासन का तर्क है कि आटो चालकों की मनमानी को नहीं चलने दिया जाएगा। रोजाना चेकिंग होगी और हर ऑटो पर पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा कमेटी का गठन : एएसपी
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमर्जी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त है। जल्द ही जिला उपायुक्त कमेटी का गठन करेंगे। यह ऑटो चालकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखेगी। इससे आम जनता को राहत मिलेगी। कहा कि भविष्य में पुलिस ऑटो चालकों पर पैनी निगाह रखेगी। नियमों की अवहेलना करने पर नियमानुसार शिकंजा कसा जाएगा।

परमिट किसी के नाम का, चला रहा कोई और
ट्रैफिक इंचार्ज हंसराज ने बताया कि मंगलवार को ऑटो चालकों के परमिट जांचे गए। इसमें अधिकतर मामले सबलेटिंग के पाए गए। इसके बाद आटो चालकों के चालान काटे गए। कहा कि शहर में अन्य वाहनों के साथ ऑटो चालकों के भी अनियमितता पाए जाने पर चालान काटे जा रहे हैं। कहा कि ऑटो परमिट जिस व्यक्ति के नाम का जारी हुआ है, वही आटो को चलाएगा। लेकिन मंगलवार को परमिट किसी और के नाम का था और चला कोई और रहा था।

बैठक में आज तय होगी रणनीति : शर्मा
शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के प्रधान जय दत शर्मा ने कहा कि बुधवार को यूनियन द्वारा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने माना कि शहर में अधिकतर ऑटो सबलेटिंग पर चल रहे है। ऐसे में अगर आटो को जब्त किया जाता है तो अधिकतर आटो शहर की सड़कों से गायब मिलेंगे।


यह है पूरा मामला
शुक्रवार शाम आटो चालकों ने बैठक करके अचानक ऑटो किराये में बिना प्रशासन की मंजूरी के बढ़ोतरी कर दी थी। तर्क दिया कि प्रशासन किराया नहीं बढ़ा रहा है। वहीं शहर में 3+1 सवारियों का नियम पर सख्ती करते हुए ऑटो चालकों के प्रशासन ने चालान काट दिए। यही नहीं ऑटो जब्त भी किए जा रहे हैं। इस पर ऑटो चालकों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सोलन राकेश कंवर से मिला। किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर प्रशासन का रवैया नकारात्मक रहा। इसके चलते आटो चालकों में रोष है। बिना मंजूरी के किराया बढ़ाने से सामाजिक संस्थाओं ने विरोध के स्वर बुलंद कर दिए। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए ऑटो चालकों के परमिट चैक करने के आदेश जारी किए। मंगलवार को पुलिस ने प्रशासन के निर्देशानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed