{"_id":"66ed7368f3d0722bc9091f24","slug":"audience-danced-to-the-songs-of-gaurav-and-suresh-solan-news-c-176-1-ssml1040-128912-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गौरव और सुरेश के गानों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गौरव और सुरेश के गानों पर झूमे दर्शक
Fri, 20 Sep 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव में कई कलाकारों ने बांधा समां
पांचवीं संध्या में संस्थापकों की माताएं रहीं मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान सोलन में चल रहे 20वें हिमाचल उत्सव की पांचवीं संध्या मातृ शक्ति को समर्पित रही। पांचवीं संध्या में मुख्यातिथि के रूप में संस्थापक सदस्यों की माताओं ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसमें संतोष सूद, कमला शर्मा और स्नेह लता कौशल मुख्यातिथि रहीं।
संध्या में पीटीसी पंजाब की आवाज के विजेता गौरव कौंडल के हिंदी, पंजाबी नगमों से खूब माहौल जमा। वहीं पहाड़ी गायक सुरेश शर्मा की नाटियों पर मुख्यातिथि सहित पूरा पंडाल झूम उठा। संध्या में दीपक चौहान का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। वहीं सोलन के गायक अजय भारद्वाज ने भी खूब रंग जमाया। इसके अलावा रमेश कटोच और रेशमा पंडयार ने भी अपने गीतों पर जनता को खूब नचाया।
युवा मंडल की ओर से संस्थापक सदस्यों अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव कीर्ति कौशल सहित अंकुश सूद, संजीव वर्मा, रजत थापा, विजय ठाकुर, मनोज ठाकुर आदि ने मेहमानों का विधिवत स्वागत किया।