{"_id":"5e3702e58ebc3e89d7669a7d","slug":"atm-loot-accused-arrested-solan-news-sml322983389","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम को उखाड़कर फरार शातिरों में से एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम को उखाड़कर फरार शातिरों में से एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कंडाघाट के वाकनाघाट में कैश के साथ एटीएम उखाड़कर फरार शातिरों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। उक्त आरोपी को पुलिस टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को अब कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान पुलिस आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
पुलिस के अनुसार कुछ महीने पहले वाकनाघाट में एक एटीमए को कैश के साथ कुछ शातिर उखाड़ कर मौके से फरार हो गए थे। इस एटीएम में करीब साढे़ तीन लाख रुपये की नकदी थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आफताब खान निवासी जिला पलवल के रूप में की है। उसे की अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
इस मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर योगेश जोशी ने की है। उन्होंने बताया कि अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की कोशिश करेगी। इस दौरान अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।