फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   At the Maa Shulini Fair, 200 sanitation workers ensured that filth did not remain for more than 15 minutes.

Solan News: मां शूलिनी मेले में 200 सफाई कर्मियों ने 15 मिनट से ज्यादा नहीं टिकने दी गंदगी

Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने पूरे शहर को 3 सेक्टरों में बांटकर की थी तैनाती
विज्ञापन

ठोडो मैदान, माल रोड और राजगढ़ रोड पर रही पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक और राष्ट्रस्तरीय मां शूलिनी मेले के दौरान इस बार सोलन नगर निगम ने स्वच्छता और व्यवस्था का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य करते हुए शहर को पूरी तरह चकाचक रखा। निगम की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि मेले के दौरान शहर के किसी भी कोने में 15 मिनट से ज्यादा समय तक गंदगी नहीं टिकने दी गई।

इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम ने पहले से ही पुख्ता रणनीति तैयार कर ली थी। पूरे शहर को मुख्य रूप से तीन प्रमुख सेक्टरों ठोडो मैदान, माल रोड और राजगढ़ रोड में बांटा गया था। सभी वार्डों सहित इन प्रमुख क्षेत्रों में 200 सफाई कर्मचारियों की फौज तैनात की गई थी, जिन्होंने दिन-रात मुस्तैदी से काम किया। कचरा प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए विशेष सुपरवाइजर भी फील्ड में डटे रहे। मेले के दौरान कचरा उठाने के लिए 3 अतिरिक्त गाड़ियों को भी बेड़े में शामिल किया गया था, जिससे कूड़ा तुरंत डंपिंग साइट तक पहुंचाया जा सका। स्थानीय निवासियों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी नगर निगम के इस त्वरित सफाई प्रबंधन की जमकर सराहना की है। नगर निगम के लिए सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने कि बताया कि निगम ने 250 कर्मियों को सफाई के लिए तैनात किया था, जिसमें सभी ने बेहतर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed