फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Assessment of children's health, nutrition information provided

Solan News: बच्चों के स्वास्थ्य का किया आकलन, पोषण की दी जानकारी

Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
झिड़ीवाला और भोगपुर स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय झिड़ीवाल और भोगपुर में एमयूएसी आकलन अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन करना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन देना रहा।
दोनों विद्यालयों से लगभग 150 बच्चों का एमयूएसी आकलन किया गया। बच्चों के लिए पोषण एवं स्वच्छता पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को संतुलित आहार का महत्व, हरी सब्जियों और फलों के सेवन, नियमित हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई की आदतों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बच्चों को बताया कि सही पोषण और स्वच्छता अपनाकर वे स्वस्थ रह सकते हैं। कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। आईआरजी की टीम ने बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed