फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashwini Khad in spate due to heavy rain; Kandaghat-DDL Chohda-Chail link road closed; farmers' crops destroyed.

Solan News: भारी बारिश से अश्विनी खड्ड उफान पर, कंडाघाट-डीडीएल चोहड़ा-चायल संपर्क मार्ग बंद किसानों की फसलें तबाह

Fri, 10 Jul 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ashwini Khad in spate due to heavy rain; Kandaghat-DDL

Chohda-Chail link road closed; farmers' crops destroyed.
अश्विनी नदी में जलस्तर बढ़ने से अवरूद हुई कंडाघाट, डीडीएल- चोहड़ा-चायल सड़क। स्राेत : जागरूक पा
किसानों की खड्ड किनारे लगी फसलें बहीं, अब भूमि कटाव का भी बढ़ा खतरा
विज्ञापन

मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही सब्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल और कंडाघाट क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे पूरे उपमंडल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण अश्विनी खड्ड का जलस्तर अचानक बेहद बढ़ गया है, जिसकी वजह से कंडाघाट-डीडीएल-चोहड़ा-चायल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद होने से क्षेत्र का संपर्क कट गया है।
आपको बता दें कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह रास्ता किसी लाइफलाइन से कम नहीं है, क्योंकि इसी मार्ग के जरिये किसानों की तैयार फसलें गाड़ियों में लोड होकर सोलन सब्जी मंडी और देश की अन्य बड़ी मंडियों तक पहुंचती हैं। रास्ता बंद होने से अब किसानों के सामने अपनी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अश्विनी खड्ड में आए उफान के कारण खड्ड के किनारे स्थित किसानों की कृषि भूमि को भारी खतरा पैदा हो गया है। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से किसानों की तैयार फसलें शिमला मिर्च, टमाटर और अन्य विदेशी सब्जियां पूरी तरह खड्ड की भेंट चढ़ गई हैं। इससे स्थानीय किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल, प्रशासन द्वारा मार्ग के दोनों छोरों को चौड़ा करने और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
2 महीने के भीतर लगाए जाएंगे पुल के टेंडर: लोक निर्माण विभाग
इस गंभीर विषय को लेकर लोक निर्माण विभाग कंडाघाट के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने के कारण अश्विनी खड्ड का यह मार्ग अक्सर अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगामी 2 महीने के भीतर यहां बनने वाले पुल के टेंडर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री शांडिल से लगाई गुहार
अश्विनी नदी पर एक बड़ा और मजबूत पुल बनाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण जनता प्रदेश के स्वास्थ्य डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रमुखता से मामला उठा चुकी है। इसी कड़ी में वार्ड दनगील से ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत झाजा के प्रधान राकेश ठाकुर, उपप्रधान रोशन लाल ठाकुर सहित पंचायत सदस्य कल्पना कश्यप, अजय शर्मा और शांता ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि वे किसानों और आम जनता की परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग को इस खड्ड पर जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करने के कड़े निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed