फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashwani Yojana closed for 32 hours, silt coming into giri scheme

Solan News: अश्वनी योजना 32 घंटे बंद, गिरि योजना में आ रही गाद

Fri, 16 Aug 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
शहर में पांचवें दिन भी कई जगह नहीं मिली पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

बरसात के मौसम में पानी को लेकर शहर में फिर से समस्या
शुक्रवार सुबह अश्वनी योजना से फिर शुरू हुई लिफ्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए अश्वनी पेयजल योजना से 32 घंटे तक लिफ्टिंग नहीं हो सकी। वहीं, बारिश के बाद गिरि योजना में भी गाद की समस्या आ रही है। इसके चलते शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर में कई जगहों में शुक्रवार को पानी की पांचवें दिन भी आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अश्वनी योजना में करीब डेढ़ दिन तक बिजली आपूर्ति की स्थिति ठीक न होने से मोटर नहीं चल पाई। वोल्टेज ठीक होने के बाद शुक्रवार सुबह अश्वनी योजना को 32 घंटे बाद चलाया गया और पानी लिफ्ट किया गया। ऐसे में गिरि योजना ही एकमात्र सहारा बनी रही। उसमें से भी कुछ पानी कुमारहट्टी और धर्मपुर को दिया गया। इससे निगम के मुख्य भंडारण टैंक में शुक्रवार सुबह तक 53.40 लाख लीटर पानी पहुंचा।
विज्ञापन

गौर रहे कि करीब एक माह बाद फिर शहर में लोगों को इस प्रकार की किल्लत का सामना करना पड़ा है। हालांकि इससे पहले चौथे दिन पानी की सप्लाई वार्डों में हो रही थी। शहर में दो योजनाओं से सप्लाई दी जाती है। जल शक्ति विभाग पानी उपलब्ध करवाता है और नगर निगम की ओर से पानी का आवंटन किया जाता है। शहर के लिए करीब 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अश्वनी योजना में दिक्कत आने के कारण पर्याप्त पानी मुख्य भंडारण टैंक तक नहीं पहुंच सका। हालांकि जितना पानी उपलब्ध हुआ उसका आवंटन किया गया है। जल शक्ति विभाग से लगातार संपर्क बनाया है ताकि पानी की आपूर्ति ठीक से हो सके।

-ई. अल्पना ठाकुर
सहायक अभियंता, नगर निगम सोलन

इनसेट
अश्वनी योजना में 32 घंटे तक बिजली दिक्कत आने के कारण पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकी। गिरि योजना से पानी लिफ्ट कर निगम को दिया गया है। शुक्रवार सुबह अश्वनी योजना चलाई गई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
-ई. आशीष राणा
अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed