फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Asha workers are not getting their honorarium, staged a sit-in

Solan News: आशा वर्करों को नहीं मिल रहा मानदेय, दिया धरना

Wed, 03 Dec 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Asha workers are not getting their honorarium, staged a sit-in
धर्मपुर अस्पताल मे आशा कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन व ग्यापन सौपा
पदाधिकारी बोलीं, कई कार्य करवाए जा रहे, सितंबर से नहीं दिया मानदेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने समय पर मानदेय न मिलने के विरोध में केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मानदेय समय पर नहीं मिलने के कारण घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मानदेय नहीं तो काम नहीं का नारा भी लगाया।
आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेशाध्यक्ष अनिता देवी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय 2000 रुपये है। इसमें कार्य विधि पूरी न करने पर राशि काट ली जाती है। उनका कहना है कि यह अन्याय है। हालांकि राज्य सरकार से मिलने वाला मानदेय 5800 रुपये मिल रहा है।
विज्ञापन

अनिता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का जेएसवाई और नॉन जेएसवाई मानदेय पहले इकट्ठा मिलता था। अब यह राशि नहीं दी जा रही है। उन्हें सितंबर से मानदेय नहीं मिला है। नॉन जेएसवाई मानदेय बंद कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नॉन जेएसवाई का मानदेय नहीं दिया गया, तो कार्यकर्ता काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को कम करने के लिए रखा गया था, लेकिन अब सभी कार्य ऑनलाइन एप से लिए जा रहे हैं, जिससे कार्य और जिम्मेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं की बीएमएस से संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष मंजु, प्रीति, बीशु, नीतु, प्रोमिला, दुर्गा, पूनम और जयमाला भी मौजूद रहीं। बीएमओ धर्मपुर परमिंद्र सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल के कारण यह दिक्कत आई हैं। जल्द ही बकाया मानदेय उनके खातों में जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed