{"_id":"658d6b23222f38de5102e0a8","slug":"asha-worker-and-health-worker-made-aware-solan-news-c-176-1-ssml1041-13469-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को किया जागरूक
Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में निजी संस्था की ओर से कार्याशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ एनजीओ की ओर से सिविल अस्पताल बद्दी के साथ मिलकर बद्दी क्षेत्र की आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व सीएचओ को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मातृ शिशु स्वास्थ्य पर नई जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना है।
कार्यशाला में सिविल अस्पताल बद्दी के डॉ. शशि थापा, सुपरवाइजर यशवंत सिंह और एनजीओ से डॉक्टर अंजली गोयल ने संस्था की टीम के साथ-साथ 64 फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। कार्यशाला में उपस्थित फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को डॉ. अंजली गोयल ने वर्तमान समय में मातृ शिशु स्वास्थ्य देखभाल पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं सिविल अस्पताल से डॉ. शशि ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार संबंधी जानकारी दें और यह भी निश्चित किया जाए कि सभी गर्भवती महिलाओं की कम से कम चार बार जांच जरूर हो। उनका प्रसव अस्पताल में हो। सुपरवाइजर यशवंत सिंह ने आभा हेल्थ कार्ड के महत्व के साथ मातृ शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से अवगत करवाया गया। संवाद