{"_id":"613113268ebc3e7a2b18cbc3","slug":"army-official-orders-inquiry-on-huge-electricity-bills-in-subathu-cantt-area-solan-news-sml382418767","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू छावनी क्षेत्र में भारी-भरकम बिजली बिलों पर सैन्य अधिकारी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू छावनी क्षेत्र में भारी-भरकम बिजली बिलों पर सैन्य अधिकारी ने बैठाई जांच
विज्ञापन
सुबाथू से अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
- फोटो : SOLAN
सुबाथू (सोलन)। सैन्य क्षेत्र सुबाथू में एमईएस के दुकानदारों और सैन्य संस्थानों को राज्य बिजली बोर्ड की वाणिज्यिक बिजली दरों से तीन गुणा अधिक बिल देने के मामले में बैठाई जांच के बाद अब एमईएस स्टाफ के हाथ-पांव फूलने लगे हैं।
अमर उजाला ने इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। वीरवार को सुबाथू में इस मुद्दे पर सैन्य अधिकारी ने बैठक कर एमईएस से स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में एमईएस के उच्चाधिकारी ने पल्ला झाड़ सुबाथू अपने स्टाफ पर इसका ठीकरा फोड़ दिया है। रिपोर्ट में गड़बड़झाले का खुलासा होने की आशंका भी है। 21 अगस्त के अंक में एमईएस के मनमाने बिजली बिलों को लेकर सैन्य क्षेत्र के दुकानदारों की शिकायतों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए सैन्य अधिकारियों ने जांच के आदेश जारी किए थे।
शिकायतकर्ता दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने प्रकाशित खबर को पीएम शिकायत केंद्र सहित रक्षा मंत्रालय को पारदर्शी जांच के लिए भेजा है। दुकानदारों की मानें तो लंबे अरसे से सैनिक क्षेत्र के दुकानदार और सैन्य संस्थान को राज्य बिजली बोर्ड की वाणिज्यिक दर से करीब तीन गुणा अधिक बिजली बिलों का भुगतान कर लाखों का चूना लगा है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक जांच प्रक्रिया गोपनीय है लेकिन बैठक के बाद दुकानदारों को बिजली दरें कम होने की उम्मीद जाग गई है। सैन्य अधिकारी ने एमईएस बिलों में बदलाव होने पर स्टेशन हेडक्वार्टर को भी जानकारी देने की बात कही है। हालांकि इस बारे में अधिकारियों ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।