फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki's Mukul becomes probationary officer in SBI

Solan News: अर्की के मुकुल बने एसबीआई में प्रोवेश्नरी ऑफिसर

Wed, 03 Jul 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arki's Mukul becomes probationary officer in SBI
मुकुल ठाकुर। संवाद
राजस्थान के जयपुर में हुई मुकुल की पहली नियुक्ति
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत
मुकुल की इस उपलब्धि से है क्षेत्र में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की उपमंडल के गांव बपड़ाने के निवासी मुकुल ठाकुर ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (प्रोवेश्नरी ऑफिसर) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुकुल ठाकुर एसबीआई बैंक में बतौर परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। मुकुल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।

मुकुल की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच और जमा दो तक की शिक्षा छात्र विद्यालय अर्की से हुई। इसके अलावा स्नातक तक की पढ़ाई उन्होंने संजौली महाविद्यालय व एमएससी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से की। मुकुल सभी परीक्षाओं में हमेशा अव्वल रहे। वह सरकारी विद्यालय से निकलने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। उनकी नियुक्ति से समस्त क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वर्तमान में उनकी नियुक्ति राजस्थान के जयपुर में हुई है। मुकुल के माता पिता दोनों शिक्षक हैं। मुकुल के पिता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि मुकुल बचपन से ही बहुत होनहार और कठिन परिश्रमी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed