फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki's famous Bania Devi fair celebrated with pomp

Solan News: मां के मंदिर में नवाया शीश, लोगों ने की खूब खरीदारी

Tue, 14 May 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Arki's famous Bania Devi fair celebrated with pomp
अर्की के बनिया देवी मेले में सजी दुकानें। संवाद
अर्की का प्रसिद्ध बनिया देवी मेला धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की में मंगलवार को माता बनिया देवी का मेला मनाया गया। बखालग पंचायत के उपप्रधान पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ मां बनिया देवी की पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मां के मंदिर में शीश नवाकर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर लोगों ने खूब खरीदारी कर मेले का आनंद लिया। मेले में मिठाइयों की कई दुकानें लगी थीं, साथ ही बच्चों ने भी खूब खिलौने लिए। इस अवसर पर अदाणी सीमेंट उद्योग दाड़लाघाट की ओर से प्रवीण कुमार एचके शर्मा और मदन लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी ने उन्हें शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान रूप देई, मनोहर लाल शर्मा, भगत राम गर्ग, परमानंद, दिला राम, हरिराम गर्ग, कुलदीप गर्ग, ईश्वरदत्त, रूपलाल, धर्मेंद्र, राजेंद्र सिंह, कमल ठाकुर सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अर्की के बनिया देवी मेले में सजी दुकानें। संवाद

अर्की के बनिया देवी मेले में सजी दुकानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed