फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki people meet SDM against tax hike, demands to lower tax by 25 to 50 percent

नगर पंचायत अर्की के टैक्स का विरोध, एसडीएम से मिले ग्रामीण

Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की में टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में विकास मंच अर्की का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शुक्ला को ज्ञापन सौंपा बढ़ाए गृह कर पर विरोध जताया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि अर्की नगर पंचायत में जो गृह कर अर्की निवासियों पर थोपा गया है, वह शिमला शहर की तर्ज पर है जबकि अर्की और शिमला की किसी भी लिहाज से बराबरी नहीं की जा सकती। शिमला प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ नगर निगम है जबकि अर्की एक उपमंडल मुख्यालय होने के साथ-साथ नगर पंचायत है। लोगों का कहना है कि अर्की की जनता पर भारी टैक्स थोपा है जबकि यह 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गृह कर निर्धारण के लिए वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में हर वार्ड की एक कमेटी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

लोकेशन फैक्टर, जोन सिस्टम, स्ट्रक्चरल फैक्टर, भवनों की निर्माण अवधि, ऑक्यूपैंसी फैक्टर तथा यूज फैक्टर को ध्यान में रख कर गृह कर का निर्धारण किया जाए। लोगों ने यह भी मांग की है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी को नगर पंचायत के गृह कर में 25 से 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। इस अवसर पर अर्की विकास मंच के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रभा भारद्वाज, सोनू सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed