{"_id":"58ea73d84f1c1b41485b9246","slug":"arki-open-in-nursing-college-at-land-provide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि उपलब्ध होने पर अर्की में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि उपलब्ध होने पर अर्की में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जमीन उपलब्ध करवाने पर अर्की में नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रयास होंगे। अर्की के विधायक गोविंद शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष नर्सिंग कॉलेज बनाने की मांग रखी थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अर्की में आयोजित महारैली में जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा विधायक की नींव को मजबूत करने की भरपूर कोशिश की गई।
विज्ञापन
रैली के बहाने विरोधियों को शक्ति प्रदर्शन कर मजबूती का एहसास करवाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। हालांकि गुटों में बंटी कांग्रेस एकजुटता के साथ इस सीट पर दोबारा काबिज होने का दावा कर रही है, लेकिन अर्की में बड़े दिग्गजों की अगुवाई में यह रैली सियासी समीकरण में बड़े मायने रखती है।
विज्ञापन
अर्की से दूसरी बार गोविंद शर्मा विधायक हैं। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की फूट का फायदा सीधे भाजपा को मिला था। यह सीट सीधे भाजपा की झोली में गई, लेकिन इस मर्तबा फूट से उबर कर कांग्रेस एक बार फिर अर्की में अपना वर्चस्व तलाश रही है। इस बार सीएम या उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के इस सीट से लड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
हाल ही में हुई कांग्रेस की रैली में भी मंच से यह मांग कांग्रेसी उठा चुके हैं। ऐसे में इस रैली से भाजपा ने अर्की में अपनी नींव पक्का करने की भरपूर कोशिश की है। अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा ने नड्डा स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद विरेंद्र कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, केएल ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, जय राम ठाकुर, गणेश दत्त, चंद्र मोहन, महेंद्र सिंह ठाकुर, संदीपनी भारद्वाज एवं राजीव सहजल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।