{"_id":"58b01f6a4f1c1b1b4bb239fd","slug":"arki-nager-panchayat-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉल सबलेट करने वालों पर शिकंजा कसेगी नपं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉल सबलेट करने वालों पर शिकंजा कसेगी नपं
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका स्टालों की सबलेटिंग की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत अर्की की बैठक में जांच शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक के दौरान स्टालों की पूरी सूची तैयार करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नतीजतन अपने नाम से स्टॅाल लेकर दूसरों को किराये पर देने वालों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा प्रसिद्ध लुटरू महादेव तक सड़क पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सावित्री गुप्ता ने की।
विज्ञापन
अर्की नगर पंचायत के तहत बने पालिका स्टालों की सबलेटिंग प्रकरण पर नपं पदाधिकारियों ने कार्रवाई का फैसला लिया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि जिन लोगों ने पालिका स्टाल किराये पर लेकर आगे सबलेट किए हैं उनकी सूची तैयार की जाए। इसके अलावा लुटरू महादेव गुफा तक सड़क बनाने की संभावना पर चरचा की गई। साइट प्लान तैयार करने का भी फैसला लिया गया। यह गुफा सैकड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है लेकिन बेहतर सड़क सुविधा न होने के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कुछ भवनों की एनओसी मिली
बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न भवनों के निमार्ण एवं मरम्मत की अनापत्ति प्रदान की गई। बैठक के दौरान खडयालू नामक स्थान पर उगी झाड़ियों के कटान एवं साफ सफाई की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी चर्चा की गई ताकि अर्की नगर पंचायत साफ और सुथरी दिख सके। इस मौके पर नपं प्रधान के अलावा नपं सचिव, उपप्रधान नानक चंद, विभिन्न पार्षद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।a
विज्ञापन