फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki MLA inspects civil hospital Kunihar

विधायक ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने सिविल अस्पताल कुनिहार का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाने पर जानकारी ली।
इस दौरान आरकेएस कुनिहार की बैठक भी की गई जिसकी अध्यक्षता विधायक संजय अवस्थी ने की। बैठक में मेडिकल इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ से अस्पताल के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में डॉ. सिद्धार्थ ने अस्पताल के डिमांड चार्ट को विधायक के समक्ष रखा।
विज्ञापन

अस्पताल में सफाई व्यवस्था, 108 एंबुलेंस सऔर अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा के बाद विधायक संजय अवस्थी ने एक लाख रुपये विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। इन रुपयों से रंग-रोगन, वेस्टर्न टॉयलट सीट आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने 23 फरवरी से शिमला में होने वाले बजट सत्र में कुनिहार अस्पताल की 108 एंबुलेंस, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन औषधि केंद्र सहित हर उस समस्या को उठाने की बात कही।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि कुनिहार अस्पताल को जल्द हर सुविधा से लैस कर आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। इस दौरान कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर चौधरी, सूर्यकांत जोशी, जयपाल, रतन तनवर, जगदीश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed