{"_id":"64ce88f96001efbf2d066611","slug":"arki-hospital-got-seven-new-specialists-solan-news-c-176-1-ssml1040-4879-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की अस्पताल को मिले सात नए विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की अस्पताल को मिले सात नए विशेषज्ञ
Sat, 05 Aug 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में 3 अगस्त को छपी अर्की अस्पताल में डॉक्टरों की खाली कुर्सियों की खबर। संवाद
अर्की(सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में अब मरीजों को डॉक्टरों की कमी से रेफर नहीं किया जाएगा, उन्हें मौके पर इलाज मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने अर्की अस्पताल में सात डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, सर्जरी, पीडियाॅट्रिक, एनेस्थीसिया, ईएनटी और नेत्र रोग के डॉक्टर शामिल हैं। इन आदेशों के बाद अर्की क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।
गौर रहे कि बीते दिनों अर्की अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा अमर उजाला ने 3 अगस्त को प्रमुखता से उठाया था। इसमें आपातकाल में अस्पताल लाई गई महिला को देर तक नहीं मिला इलाज, शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। वहीं इसके बाद तुरंत सरकार ने अस्पताल में सात डॉक्टरों की तैनाती कर दी है। अर्की विस क्षेत्र में 40 हजार की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। मगर यहां बीते काफी समय से डॉक्टरों की कमी होने से लोग परेशान हो रहे थे। यहां पर आपातकाल में आए मरीजों को सोलन या आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया जाता था। जिससे लोग परेशान थे। मगर अब यह दिक्कतें नहीं आएगी।