{"_id":"58e240624f1c1b3a465b50f2","slug":"arki-congress-sport-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की कांग्रेस ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की कांग्रेस ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ बोला हल्ला
सोलन, अर्की, ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
अकीऱ् कांग्रेस की बैठक में भाग लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक में सीमेंट उद्योग के सौजन्य से ट्रक आपरेटरों की माल ढुलाई का 40 करोड़ का बकाया भाड़ा जारी न करने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेताया कि अर्की तहसील और बिलासपुर के 4000 ट्रक ऑपरेटरों की माल ढुलाई किराया अगर जल्द जारी न हुआ तो इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी ट्रांसपोर्टरों का समर्थन करेगी।
यदि जरूरत पड़ी तो सरकार के समक्ष कंपनी की इस मनमानी को रखा जाएगा कि कंपनी किस तरह अर्की के ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक संकट में डाल रही है। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। इसमें ब्लाक कांग्रेस अर्की द्वारा आयोजित 6 जोन की बैठकों को सफल बताते हुए मिशन 2017 के चुनाव के लिए अच्छी शुरुआत कहा। बैठक में भाजपा विधायक द्वारा की जा रही घोषणाओं को निराधार करार देते हुए लोगों को भ्रमित करने पर रोष जताया।
विधायक के पास निधि खत्म : अवस्थी
बैठक में विशेष रूप से मौजूद पीसीसी महासचिव संजय अवस्थी ने कहा की भाजपा विधायक के पास विधायक निधि खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद भी वह लोगों के बीच झूठी घोषणाएं कर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने अर्की का भरपूर विकास करवाया है। भाजपा अर्की विधायक द्वारा प्रेस बयान में गलत बताया गया है कि कोई भी डीपीआर लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं बनाई है। वर्तमान सरकार ने 245 किलोमीटर की 22 सड़कों की डीपीआर सिर्फ पिछले 2 वर्षों में तैयार की गई है। ट्रांस्पोर्टरों के मुद्दे को वर्तमान विधायक एक बार भी विधानसभा पटल पर न रख पाए इससे जाहिर होता है कि भाजपा विधायक कितने जनहितैषी हैं।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष लघु बचत बोर्ड प्रकाश चंद करड़, डॉ. मस्त राम, इंद्र सिंह ठाकुर, नीलम रघुवंशी, जगदीश ठाकुर, रोशन लाल, उमा गर्ग, सुरेंद्र वर्मा, रवि पाठक, विमला ठाकुर, ऋषि देव, कमलेश शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन कौशल, बुद्धि राम, मस्तराम भटी, निर्मला देवी, नीलम भरद्वाज, शीश राम, कृष्णा देवी, विद्या कुमारी पंवर, दलबीर, राजेंद्र, सोहन लाल, रतन लाल और अन्य मौजूद रहे।