फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Applications for the first year of undergraduate courses can be submitted until July 10.

Solan News: स्नातक प्रथम वर्ष में 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 04 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी है। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार जो विद्यार्थी किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, वे 10 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर दिए जाएंगे, इसलिए विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से विस्तारित प्रवेश अवधि का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, समृद्ध पुस्तकालय, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed