फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   apple fraud

परवाणू सेब मंडी बिना लाईसेंस का कारोबार करने पर दबौचे दो लोग

Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मंडी समिति सोलन ने परवाणू सेब मंडी में बिना लाईसेंस के सेब कारोबार करने पर दो व्यक्ति की शिकायत पुलिस को दी है। इसमें संबंधित व्यक्ति मंडी के बाहर ही एक बागवान को चूना लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद इसकी सूचना मंडी समिति को दी गई। वहीं मंडी समिति ने इसकी शिकायत परवाणू थाना में दर्ज की है। इसके बाद संबंधित लोगों में से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि एक आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेब सीजन शुरू होते ही शिमला और ऊपरी क्षेत्रों का सेब मंडी में आना शुरू हो जाता है। वहीं कई लोग हर साल बागवानों को चूना लगा देते हैं। मंडी समिति ने सेब सहित अन्य सब्जियों का कारोबार करने के लिए व्यापारियों को पंजीकृत कर उन्हें लाइसेंस दिए हैं। कुछ लोग बिना लाइसेंस बागवानों को ठगने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को परवाणू सेब मंडी के बाहर एक बागवान से सेब की 52 पेटी का सौदा करने की कोशिश कर रहे थे। जब इसकी सूचना मंडी समिति को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को देकर संबंधित बागवान को लोगों के चंगुल से बचाया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उक्त लोगों की पहचान उमेश गौतम और धर्मपाल के रूप में की है। दोनों कुमारसेन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि परवाणू सेब मंडी में बिना लाइसेंस के दो व्यक्ति एक बागवान को चूना लगाने की कोशिश कर रहे थे। मंडी समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना परवाणू को दी।

थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि पुलिस को मंडी समिति सोलन की बिना लाइसेंस बागवानों के उत्पाद का सौदा कर उन्हें चूना लगाने की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed