फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anuj in badminton, best drill won in March by Ragini RahiAnuj in badminton, best drill won in March by Ragini RahiAnuj in badminton, best drill won in March by Ragini Rahi

Solan News: बैडमिंटन में अनुज, बेस्ट ड्रिल मार्च में रागिनी रही अव्वल

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय में एनसीसी कैंप का समापन,भूमती स्कूल के 23 कैडेट्स ने लिया भााग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। नौणी विश्वविद्यालय में वन एचपी बटालियन एनसीसी सोलन का सीएटीसी-193 एनसीसी कैंप संपन्न हो गया। एनसीसी ऑफिसर चंद्रमणि महंत ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर 29 जून से 8 जुलाई तक चला। इसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती के 25 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। 7 जुलाई की संध्या में एनसीसी कैंप में उत्कृष्ट रहे बच्चों के लिए पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के अनुज शर्मा ने बैडमिंटन एकल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट रागिनी शर्मा ने जूनियर विंग बेस्ट ड्रिल मार्च में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट कृतिका ने बेस्ट जूनियर विंग में 22 राइफल उत्कृष्ट निशानेबाज का पुरस्कार प्राप्त किया। अनुज शर्मा ने 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट रुहानी और सचिन कौंडल ने टैलेंट हंट पंजाबी डांस में मेडल हासिल किया। रागिनी शर्मा ने जूनियर विंग 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट राहुल ने खो-खो प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेल्टा कंपनी में महिला वर्ग जेडब्ल्यू में कैडेट जिज्ञासा, वंदिता, कृतिका, रागिनी, प्रियांशी, हिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को यह पुरस्कार बटालियन कमांडेंट कर्नल राजीव थॉमस एवं डायरेक्टर औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed