{"_id":"67fb9a7a288dfc6cdb0bd0ea","slug":"announcement-of-construction-of-road-from-chandi-to-bamot-via-thimar-solan-news-c-176-1-ssml1040-141624-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंडी से बमोत वाया ठिंमर सड़क बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंडी से बमोत वाया ठिंमर सड़क बनाने की घोषणा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून का बेटा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम कुमार ने बमोत गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस पंचायत में विकास कार्यों घोषणाएं की। विधायक ने कहा कि अभी तक दून के पहाड़ी क्षेत्र में 14 करोड़ की राशि दे दी है और 200 करोड़ रुपये का कार्य प्रगति पर रहे। उन्होंने चंडी से बमोत वाया ठिंमर तीन किमी सड़क बनाने की घोषणा की। यह मांग इस पंचायत की काफी पुरानी थी। इसके अलावा श्मशानघाट के लिए दो लाख रुपये, गलियों के निर्माण के लिए तीन लाख तथा अन्य रास्तों के लिए भी तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। रामपुरा स्कूल में परीक्षा हाल के लिए 25 लाख रुपये दिए गए है। अभी तक इस पंचायत में 90 लाख व पीडब्ल्यूडी की ओर से 25 करोड़ के कार्य किए जा रहे है। दून की सभी पंचायतों में इस तरह के कार्यक्रम रखे जाएंगे। इससे पूर्व विधायक को पंचायत में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और अपने स्तर की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इस कार्यक्रम में बुघार कनेता की प्रधान हेमा देवी, पूर्व प्रधान हेमचंद कश्यप, दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, चंडी के बलवंत ठाकुर, बड़लग के उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, बुघार कनेता डेवेलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र थलियारी, सुरेंद्र राणा, रमेश कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।