{"_id":"678f9adf740d90bcc70bfe18","slug":"animal-awareness-camp-held-in-susai-village-of-darlaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-136435-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तकनीकी रूप से पशुपालन करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तकनीकी रूप से पशुपालन करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खनिज मिश्रण व कृमिनाशक दवाओं का किया वितरण
दाड़लाघाट के सुसाय गांव में हुआ पशु जागरुकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की सूरजपुर पंचायत के गांव सुसाय में कामधेनु हितकारी मंच ने नाबार्ड के सहयोग से एक दिवसीय पशु जागरुकता शिविर लगाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन के बारे में जागरूक करना और उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में बताना था। शिविर की अध्यक्षता डॉ. स्वर्ण सेन ने की, जबकि वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. देवराज शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़लाघाट डॉ. मानवी चौधरी ने पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. देवराज शर्मा ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, देखभाल और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के बारे में बहुत ही सहज और सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसान वर्ग को संबोधित करते हुए पशुपालन को व्यावसायिक उन्नति का एक महत्वपूर्ण साधन बताते हुए तकनीकी रूप से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. मानवी चौधरी ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं जैसे गर्भित पशु आहार योजना, उत्तम पशु पुरस्कार योजना और पशु किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि से अवगत करवाया। इन योजनाओं के माध्यम से किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं और खुशहाली से अपना जीवन यापन कर सकते हैं। शिविर में किसानों को खनिज मिश्रण के साथ-साथ कृमिनाशक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया। कामधेनु हितकारी मंच की ओर से कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन निशा भी इस मौके पर मौजूद रही।